India host karega IAU 50km World Championships 2025 Delhi

भारत में होगा IAU 50km वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2025, दिल्ली बनेगी मेज़बान
IAU 50km World Championships 2025 Delhi Thumbnail – Jawaharlal Nehru Stadium & Ultra runners
image credit : chatgpt ai

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दौड़ेगा पूरा दुनिया

भारत के खेल इतिहास में फिर से जुड़ने जा रहा है एक बड़ा अध्याय। आने वाले 7 दिसम्बर 2025 को दिल्ली का मशहूर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम गवाह बनेगा IAU 50km वर्ल्ड चैम्पियनशिप का। ये दुनिया भर के धावकों का सबसे बड़ा मुकाबला है, और इस बार मेज़बान है हमारा देश भारत।

इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रारनर्स (IAU) और साथ दे रही है वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स (WMA)। भारत की तरफ से इसका जिम्मा उठाएगी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) और NEB स्पोर्ट्स

गर्व की बात ये भी है कि सिर्फ 2025 ही नहीं, बल्कि 2027 और 2029 में भी भारत ही इस वर्ल्ड चैम्पियनशिप का आयोजन करेगा। मतलब लगातार तीन बार दुनिया की इतनी बड़ी दौड़ भारत की धरती पर होगी।

IAU 50km वर्ल्ड चैम्पियनशिप क्या है?

ये कोई साधारण मैराथन नहीं है, बल्कि उससे भी लंबी और कठिन दौड़ है। इसमें धावकों को पूरे 50 किलोमीटर दौड़ना होता है।

  • इसमें दुनिया भर के एलिट रनर्स हिस्सा लेते हैं।
  • पुरुष और महिला दोनों वर्ग की प्रतियोगिता होती है।
  • होती है इंडिविजुअल और टीम इवेंट
  • साथ ही WMA मास्टर्स डिविज़न भी होता है, जिसमें 35 साल से ऊपर उम्र के धावक अपनी-अपनी उम्र के वर्ग में भाग ले सकते हैं।

ये मुकाबला सिर्फ स्पीड का नहीं है, बल्कि सहनशक्ति, हिम्मत, प्लानिंग और टीम वर्क का भी है।

दिल्ली का स्टेडियम और पूरी तैयारी

दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहले भी बड़े-बड़े खेल आयोजन का गवाह रहा है। अब यहाँ होगी दुनिया की 50 किमी अल्ट्रा-रनिंग चैम्पियनशिप।

  • दौड़ शुरू होगी सुबह 4 बजे (7 दिसम्बर 2025)
  • रास्ता होगा फ्लैट और लूप्ड सर्किट, ताकि खिलाड़ी आसानी से टाइम निकाल सकें और दर्शक भी बार-बार धावकों को देख सकें।
  • टीमों का आगमन: 4-5 दिसम्बर।
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस, टेक्निकल मीटिंग और ओपनिंग सेरेमनी: 6 दिसम्बर।
  • मुख्य दौड़: 7 दिसम्बर सुबह 4 बजे से 10 बजे तक।
  • पुरस्कार वितरण और क्लोजिंग सेरेमनी: 7 दिसम्बर दोपहर।
  • टीमों की विदाई: 8 दिसम्बर।

👉 ऑफिशियल जानकारी के लिए:

भारत के लिए क्यों खास है ये आयोजन

भारत ने पिछले कुछ सालों में अल्ट्रा-रनिंग की दुनिया में खुद को अलग पहचान दी है।

  • 2022 → 24 घंटे की चैम्पियनशिप
  • 2023 → IAU 50km वर्ल्ड चैम्पियनशिप (हैदराबाद)
  • 2023 → 100km एशिया-ओशिनिया चैम्पियनशिप
  • 2024 → IAU 100km वर्ल्ड चैम्पियनशिप (बेंगलुरु)

इन आयोजनों की सफलता के बाद ही IAU ने भरोसा जताया और लगातार तीन बार आयोजन का जिम्मा भारत को दिया।

इस बार की दौड़ में 40 से ज्यादा देशों से करीब 300 धावक आने की उम्मीद है। इसका असर सिर्फ खेल तक ही नहीं रहेगा, बल्कि भारत में स्पोर्ट्स टूरिज़्म और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा।

इवेंट का शेड्यूल एक नज़र में

तारीख कार्यक्रम
14 सितम्बर 2025 Preliminary Entry Form की आख़िरी तारीख़
12 अक्टूबर 2025 Final Entry Form की आख़िरी तारीख़
4-5 दिसम्बर 2025 टीमों का आगमन
6 दिसम्बर 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस, टेक्निकल मीटिंग और ओपनिंग सेरेमनी
7 दिसम्बर 2025 सुबह 4 बजे से मुख्य दौड़, 10 बजे तक समापन
7 दिसम्बर दोपहर अवार्ड्स और क्लोज़िंग सेरेमनी
8 दिसम्बर 2025 टीमों की विदाई

भविष्य की झलक

भारत को अब 2027 और 2029 का भी आयोजन मिल गया है। जगहें अभी तय नहीं हुईं, पर माना जा रहा है कि अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा, ताकि भारत की विविधता भी सामने आए।

IAU का मानना है कि भारत की मेज़बानी से 50km दौड़ को और ज्यादा पहचान मिलेगी और ये विश्व एथलेटिक्स का अहम हिस्सा बनेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने